{"_id":"66b7b61bada284b9a606d3d4","slug":"bus-frequency-will-be-increased-on-rakshabandhan-unnao-news-c-221-1-uno1004-118255-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ होने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली रूट पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ेंगे।
जिले में परिवहन निगम की 98 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होता है। इनमें सीधे दिल्ली के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बस और सात साधारण बसें सफीपुर, बांगरमऊ से होते हुए दिल्ली तक जाती हैं। रक्षाबंधन पर भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। रक्षाबंधन से पहले और बाद तक दिल्ली रूट पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
वहीं लोकल रूट पर संचालित कई बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, त्योहार पर महिलाओं के लिए निगम की ओर से निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा व त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।