फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Burnt victim burnt, refused to testify

जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बुआ ने गवाही से किया इंकार

Thu, 06 Feb 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Burnt victim burnt, refused to testify
पाटन(उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई युवती द्वारा घटना से पहले रायबरेली के लालगंज में सामूहिक दुष्कर्म के दर्ज कराए गए मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मुकदमे की पेशी के दौरान मृतका की बुआ ने कोर्ट में गवाही देने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि आरोपियों का रायबरेली व उन्नाव में वर्चस्व है। जिससे उनके परिजन मुकदमे को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मरने से पूर्व उसने अपने बयान में गांव के प्रधान के पति हरिशंकर समेत पांच आरोपियों पर जलाने का आरोप लगाया था। इन आरोपियों में शुभम व शिवम पर उसने पूर्व में रायबरेली के लालगंज में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका मुकदमा रायबरेली कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे की रायबरेली कोर्ट में पेशी थी। जिसमें मृतका की बुआ की गवाही होनी थी।
विज्ञापन

मृतका की बुआ उसकी बड़ी बहन के साथ पेशी पर पहुंची थी। कोर्ट में मृतका की बुआ ने गवाही देने से इंकार कर दिया। उसने व उसके साथ गई मृतका की बड़ी बहन ने कोर्ट को प्रार्थनापत्र देकर मुकदमे को रायबरेली कोर्ट से किसी दूसरे जिले में स्थानांतरित करने की मांग की। दोनों ने कहा कि मुकदमे से संबंधित आरोपी इस समय उन्नाव जेल में बंद है। उन्नाव के साथ रायबरेली में आरोपियों का वर्चस्व है। वह कभी भी मुकदमे को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed