फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   budh jayanti celibrated

भगवान बुद्ध के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
budh jayanti celibrated
भगवान बुद्ध की जयंती पर उनकी प्रतिम पर पूजन करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रज्ञा बुद्ध विहार व शिक्षण संस्थान वाजिदपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. स्वरूपानंद ने सभी से भगवान बुद्ध के बताए रास्तों पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने बुद्ध को नमन किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि श्यामलाल बौद्ध, रामकुमार, गजोधर प्रसाद व रामदास बौद्ध, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। सहायक निदेशक सूचना नीलिमा कुमारी भी कार्यक्रम में पहुंचीं। सदर विधायक पंकज गुप्ता, शिवबालक रामसरोज, शिवराम भारती, बीएल गौतम, अनिल भारती, जागेश्वर भारती, सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कचहरी परिसर में अधिवक्ता विनोद कुमार पाल ने गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, महामंत्री ब्रजेंद्र कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पवन अवस्थी आदि मौजूद रहे। पुरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी निर्मल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, रविंद्र रावत, दिनेश कुशवाहा, कमलेश लोधी व पुत्ती लाल सविता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेवल गांव में अशोक स्तंभ का शिलान्यास
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के आलवीनगर (नेवल) स्थित बौद्ध मंदिर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्राट अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और मुख्य वक्ता एएल बौद्ध ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध के संदेश आज भी समाज में प्रासंगिक हैं। भगवान बुद्ध ने नेवल में लंबा समय बिताकर हजारों शिष्य व अनुयायी बनाए। नेवल को बौद्ध पर्यटन स्थल घोषित किया जा चुका है। इस दौरान विधायक श्रीकांत कटियार ने सम्राट अशोक स्तंभ और बौद्ध मंदिर तक बनवाए गए 60 मीटर लंबे मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तकालय की स्थापना करने की घोषणा की। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान राजेश्वर कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रवेश कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी अंजू पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह व प्रवीण कुशवाहा और रामनरेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
बुध विहार के विकास की योजना बनाएं
उन्नाव। तथागत गौतम बुद्ध जनचेतना समिति ने गदनखेड़ा स्थित सम्राट अशोक शांति उपवन बुध विहार में जयंती मनाई। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि दुनिया की निगाह भगवान बुद्ध की धरती भारत की तरफ है। सदर विधायक ने बुध विहार का विकास कराने के लिए योजना बनवाने की बात कही। अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा ने भगवान बुद्ध की फोटो भेंट की। बीईओ राज नारायण कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, हरि शंकर पटेल व सुखलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
उन्नाव। बुद्ध पूर्णिमा के कारण बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। पेशी पर आए वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा। बेल प्रार्थनापत्र, वाहन रिलीज प्रार्थना पत्र आदि पर सुनवाई की अगली तारीख दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed