फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   budget for road repairing

खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत के लिए मिले 1.83 करोड़

Tue, 07 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
budget for road repairing
उन्नाव। शासन ने खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरने के लिए बजट जारी कर दिया है। 1.83 करोड़ रुपये मिलने के बाद जिम्मेदारों ने जल्द 338 किलोमीटर जर्जर मार्गों की सूरत बदलने की बात कही है। इससे राहगीरों का सफर सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

योगी सरकार ने 30 जून तक हर हाल में सभी सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश दिए हैं। जिले में अधिकांश सड़कें गड्ढों में गुम हैं। कुछ दिन पहले जिले के खस्ताहाल मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराया था। इसमें काफी मार्ग खस्ताहाल मिले थे। इसकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी गई। शासन ने इन मार्गों की मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें प्रमुख जिला मार्गों व ग्रामीण सड़कों के लिए अलग-अलग धनराशि दी गई है। प्रमुख जिला व अन्य मार्गों के लिए प्रांतीय खंड को 57.05 लाख और निर्माण खंड प्रथम को 36.42 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि से 190.14 किमी खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरे जाएंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मार्गोें के लिए प्रांतीय खंड को 58.69 लाख और निर्माण खंड प्रथम को 31.10 लाख रुपये दिए गए हैं। इससे 148.38 किमी लंबी सड़कों का पैचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों की सुधरेगी हालत
मोहनलालगंज मौरावां उन्नाव मार्ग, बिहार भगवंतनगर बक्सर मार्ग, मौरावां हिलौली बछरावां मार्ग, मंगतखेड़ा पर्डी मार्ग, हुसैननगर जमुका पर्डी मार्ग, रिंगरोड नवाबगंज झलिको चारों ओर, ओसिया से पिपरासर मार्ग, बीघापुर कटांव मार्ग, बदरका सुपासी संपर्क मार्ग, मौरावां बिहार मार्ग, कालूखेड़ा कांथा मुसन्ना मार्ग, कालूखेड़ा मुसंडी हिलौली पत्योला जेरा मौरावां मार्ग, हिलौली भवानीगंज पिपरी जोरावरगंज संपर्क मार्ग। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में असोहा, बीघापुर, बिछिया, हिलौली, नवाबगंज, पुरवा, सिकंदरपुर कर्ण, सुमेरपुर व सिकंदरपुर सरोसी के 95 मार्ग शामिल हैं।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा 30 जून निर्धारित की गई है। प्रमुख जिला व ग्रामीण मार्गों के पैचवर्क के लिए अलग-अलग धनराशि मिली है। कुछ मार्गों पर मरम्मत शुरू करा दी गई है। समय से सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। - हरदयाल अहरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed