फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BTC candidates give up

बीटीसी अभ्यर्थियों ने पकड़ी धरने की डगर

Sun, 26 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
BTC candidates give up
कलक्ट्रेट के पास अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे बीटीसी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीटीसी अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक भर्ती में जिले को वरीयता न मिलने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती में गैर जनपद के अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने को गलत बताया हैं। भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सीएम को ज्ञापन भेज जिले के अभ्यर्थियों को नियुक्ति काउंसिलिंग में भागीदारी की मांग की है।

जिले में करीब 303 बीटीसी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इनमें से 290 अभ्यर्थी टीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं। इस तरह यह अभ्यर्थी सहायक शिक्षक बनने की कतार में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश में 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग शुरू होने पर जिले के बीटीसी अभ्यर्थियों में भी उम्मीद जागी। मगर उम्मीद तब दम तोड़ गई जब प्रदेश के शून्य पदों वाले 24 जनपदों के अभ्यर्थियों को भी जिले में काउंसिलिंग की छूट दे दी गई। प्रदेश सरकार ने 23 मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग की सभी नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इससे अभ्यर्थियों ने अब 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलक्ट्रेट के बगल में बीटीसी अभ्यर्थी मिलिंद्र सेन सिंह, योगेंद्र तिवारी, अजय, सूरज, आकांक्षा, अनमोल, प्रीती, वंदना, अनूप आदि गैर जिलों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में हिस्सेदारी रोके जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने में शामिल योगेंद्र तिवारी, प्रीती ने अधिक से अधिक पदों को आवंटन व अतिशीघ्र भर्ती कराए जाने की मांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed