फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brothers and sisters suffering from dengue, recruitment

सगे भाई बहन डेंगू की चपेट में, भर्ती

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद ब्लाक के मुर्तजापुर गांव में ज्ञानेंद्र प्रताप के बेटे सुधांशु (15) करीब एक सप्ताह से बुखार से परेशान था। कोई लाभ न होने पर परिजनों ने उसे कानपुर के एक नर्सिंगहोम मे भर्ती कराया। जहां जांच में सुधांशु को डेंगू होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


दो दिन बाद उसकी बड़ी बहन आकांक्षा (17) भी बीमार हो गई।! जांच कराई गई तो उसमें भी डेंगू के लक्षण मिले। इन दोनों भाई-बहन का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि चार दिन पहले बरौकी मे आलोक (12) पुत्र रामनरेश यादव की उपचार के दौरान कानपुर के एक नर्सिंगहोम में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ग्राम अकबरापुर में नारेंद्र की भी मौत सोमवार को उपचार के दौरान लखनऊ के ऐरा हास्पिटल में हो गई थी।


पोहपीखेड़ा में 90, बरौंकी में मिले 22 बुखार रोगी
गंजमुरादाबाद। ब्लाकक्षेत्र के दो गांवों मे डेंगू और वायरल फीवर से एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने कैंप कर मरीजों का इलाज किया। पोहपीखेड़ा गांव में 90 और बरौंकी गांव में 22 मरीजों के खून के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गंजमुरादाबाद ब्लाक के बरौकी मे एक सप्ताह में बुखार से आलोक, महादेव और घुरई की मौत हो गई। जबकि महमदाबाद में किशोरी कोमल और गंजमुरादाबाद के मोहल्ला नटपुरवा मे किशोरी काजल की मौत हो चुकी है।

बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम महमदाबाद, बरौंकी और आशायस के मजरा पोहपीखेड़ा पहुंचीं। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों को दवाएं दीं। बरौंकी में 22 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। महमदाबाद  गांव में भी दो दर्जन बुखार रोगी मिले।


स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मा ने बताया कि इस समय मौसम के बदलाव के कारण वायरल फीवर बढ़ा है। हर गांव मे दो-चार मरीज मिल रहे हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed