फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother-in-law killed sister-in-law in unrequited love

Unnao Crime: एकतरफा प्यार में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, बीएससी का छात्र है आरोपी

Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed sister-in-law in unrequited love
फतेहपुर चौरासी पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी देवर नवखेद (जैकेट में) व उसके साथी - फोटो : UNNAO
उन्नाव जिले में एकतरफा प्यार में देवर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर भाभी की गला दबाकर हत्या की थी। पहले उसे किसी ट्रक के नीचे फेंकने और हादसे का रूप देने की योजना थी पर सफलता न मिलने पर शव को सूखे नाले में फेंक दिया था। पुसिस ने 22 अक्तूबर को हुई महिला की हत्या का खुलासा किया है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव डकौली निवासी जावेद की पत्नी कहकशां का शव 23 अक्तूबर को हुलासी कुआं मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास पुलिया के नीचे मिला था। उसके चेहरे व नाक पर चोट के निशान थे। जेवर और सारा सामान सुरक्षित था जबकि साथ गया देवर नौखेज बाइक सहित लापता था।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने देवर नौखेज पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे में लगी स्वाट, सर्विलांस सरित तीन टीमें लगी थीं। भाभी की हत्या के बाद से फरार नौखेज ने एक रिक्शा चालक से अपने भतीजे से बात करने के लिए फोन मिलवाया यहीं से पुलिस को सुराग मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहकशा का फाइल फोटो। संवाद

कहकशा का फाइल फोटो। 

 

रिक्शा चालक की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने कोइलीखेड़ा गांव के पास नौखेज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि भाभी से उसने प्यार का इजहार किया था। भाभी ने इसका विरोध किया था साथ ही विदेश में रहने वाले भाई को बताने और पूरे परिवार को जेल भेजवाने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में उसे हत्या की योजना बना डाली।

शनिवार को जानकारी हुई कि भाभी कहकशां को बांगरमऊ जाना है। उसने शुक्रवार को ही सफीपुर के झब्बूखेड़ा निवासी साथी सुभाष, जसरा मारुफपुर निवासी साथी गौरव द्विवेदी, सफीपुर के मोहल्ला उमेदराय निवासी अश्वनी गौतम से मिला। चारों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

शनिवार को नौखेज भाभी कहकशां को लेकर बांगरमऊ गया और वहां से जानबूझकर देर शाम छह बजे घर के लिए निकला था। योजना के मुताबिक, उसके तीनों दोस्त पहले ही माथर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास थे। रात करीब 7:30 बजे वह भाभी को लेकर आया। लघुशंका के बहाने बाइक रोकी तभी पास में खड़े दो साथी कहकशा को झाड़ी में खींच ले गए। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इस दौरान अश्विनी रास्ते में खड़े रहकर आने-जाने वालों पर नजर बनाए रहा। योजना थी कि हत्या को हादसा मौत का रूप देने के लिए किसी भारी वाहन के नीचे फेंकने देंगे लेकिन सफल न होने पर शव को बाइक से पुलिया के पास फेंक दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चारों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पत्नी की हत्या से बेहाल है जार्डन से लौटा जावेद
मृतका कहकशां के पति जावेद ने बताया कि वह बीमार माता-पिता और पत्नी को भाई के सहारे छोड़कर जुलाई माह में विदेश कमाने गया था। पत्नी ने बांगरमऊ जाने की बात बताई थी। मैने ही नौखेज के साथ जाने के लिए कहा था। पता होता तो उसे किसी और के साथ भेज देता। पिता नूर मोहम्मद को लकवा की बीमारी है। मां अख्तरी बेगम गृहिणी हैं। सबसे छोटा नौखेज ही था और सबका दुलारा था। यह न पता था कि वह घर की बर्बादी का कारण बनेगा।

बीएससी का छात्र है आरोपी
भाभी का हत्यारोपी देवर नौखेज चंचल स्वभाव का था। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद हरदोई के मल्लावां स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र भी था। कब उसके दिमाग मे इतने बड़े पाप ने जन्म लिया किसी को पता नहीं चल पाया। वहीं हत्या में सहयोगी गौरव और सुभाष अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed