फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother-in-law died in an accident on the highway

हाईवे पर हादसे में साले-बहनोई की मौत

Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died in an accident on the highway
अजगैन थानाक्षेत्र के मिश्रीगंज के पास डिवाइडर से टकराए बाइक सवार प्रमोद की मौत पर रोती बिलखती पत? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अवैध कट से दूसरी बाइक के अचानक सड़क पर आ जाने से सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की सेफ्टीग्रिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग निकला। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव निवासी प्रमोद (32) पुत्र किशनपाल का विवाह 8 वर्ष पहले कस्बे के ही शीतलगंज मोहल्ला निवासी मेवालाल की पुत्री तुलसी के साथ हुआ था। 15 जून 2020 को प्रमोद की साली रोशनी का विवाह कानपुर के बकरमंडी निवासी विजय के साथ हुआ था। गुरुवार को प्रमोद साली रोशनी की चौथी विदा कराकर अपने छोटे साले अजगैन कोतवाली के मोहल्ला शीतलगंज निवासी अनिल (20) पुत्र मेवालाल के साथ घर जा रहा था। अन्य परिजन चौपहिया वाहन से आ रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज के पास डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए अवैध कट से अचानक एक अन्य बाइक सवार सामने आ गया। इससे बाइक चला रहा प्रमोद ने नियंत्रण खो दिया। बाइक डिवाइडर की सेफ्टी ग्रिल से टकरा गई। हेलमेट टूटकर गिरने से प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा उसका साला अनिल घायल हो गया। पुलिस ने घायल अनिल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान साले की भी मौत हो गई। प्रमोद और अनिल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव देख कांप गए। पत्नी तुलसी पति का शव देख बेसुध हो गई। पति की मौत से उसे अपने दो मासूम बेटों नितिन (4) व विपिन (1) की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बनाया है अवैध कट
लखनऊ-कानपुर हाईवे के कॉरिडोर मैनेजर गुंजन सिंह के अनुसार हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कटों को बंद कराया जाता है। इसके बाद भी स्थानीय लोग चोरी-छिपे अपनी सहूलियत के लिए यह कट बना लेते हैं। जिस जगह हादसा हुआ वहां भी स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कट बनाया गया है। उसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed