{"_id":"6a9dbf5935549c7c76052fac","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-die-of-swine-flu-in-lucknow-unnao-news-c-12-knp1094-1643011-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित देवर-भाभी की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित देवर-भाभी की लखनऊ में मौत
विज्ञापन
फोटो-34-अटवा बैक गांव में युवक का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: चिकित्सक।
उन्नाव। जिले में भी स्वाइन फ्लू ने दो जानें ले ली हैं। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के अटवा बैक गांव के देवर-भाभी का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 24 घंटे के अंतराल में निधन हो गया है।मृतक महिला के बेटे ने जांच रिपोर्ट के साथ सीएमओ को मेल पर सूचना दी है, जिसके बाद रविवार को सीएचसी की चिकित्सक टीम ने परिवार और संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 16 लोगों के सैंपल लिए। गंजमुरादाबाद के अटवा बैक गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद उनकी 56 वर्षीय भाभी की भी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें भी लखनऊ लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षण देखकर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो सितंबर की देर रात देवर की हालत बिगड़ गई और उनकी सांसें थम गईं। वहीं तीन सितंबर को भाभी की भी मौत हो गई। जिसके बाद उनके बेटे ने एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह को पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ चाचा और मां की मौत होने की जानकारी दी। जिसके बाद रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. मंजेश मौके पर पहुंचे और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की, जिसमें 16 लोगों के मरीजों के संपर्क में आने की जानकारी हुई। जिस पर टीम ने इनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा है।
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जनपद में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 53 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ और बुखार होने पर परिजनों में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद महिला को बेहतर उपचार के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गांव के दो और बुजुर्गों की भी हुई मौत
स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में आकर देवर भाभी की मौत के कुछ ही अंतराल में गांव के दो अन्य वृद्धों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गांव के ही परमेश्वर (60) चार दिन पूर्व बीमार हो गए थे। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी मौत हो गई थी। वहीं गांव के ही राजेंद्र प्रसाद (80) भी तीन दिनों से बीमार थे। बृहस्पतिवार को उनकी भी मौत हो गई थी। तीन दिनों के अंतराल में गांव में चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन
बोले जिम्मेदार आधिकारिक रूप से अस्पताल या लैब द्वारा कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजन द्वारा मेल पर दी गई सूचना के आधार पर डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराई गई है। संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। -डॉ. जयराम सिंह, एसीएमओ।