{"_id":"120d686556bda76f2e82ab2a772bc8a5","slug":"brokers-stilts-of-female-arto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एआरटीओ से भिड़ा दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एआरटीओ से भिड़ा दलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय में दलालों का वर्चस्व खत्म होता नहीं दिख रहा है। दलालों के फैले साम्राज्य के आगे अधिकारी भी बौने साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि दलाल अब तो महिला व पुरुष अधिकारियों में अंतर भी भूल गए हैं और अभद्रता करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गुरुवार का है।
एआरटीओ कार्यालय में फाइल में हस्ताक्षर करने को लेकर महिला एआरटीओ प्रशासन व दलाल के बीच तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एआरटीओ को सीट छोड़कर एसपी से मिलने जाना पड़ा। यहां उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में हुई बदसलूकी की घटना से एसपी को बताई व सुरक्षा की मांग की। एसपी ने कोतवाल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को सुबह एक दलाल पत्थर कालोनी में रहने वाले राजीव गुप्ता की टेंपो के परमिट की फाइल लेकर एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई के कार्यालय पहुंचा। उस समय एआरटीओ प्रशासन कार्यालय की जरूरी फाइलों पर हस्ताक्षर कर रहीं थीं। दलाल ने अपने को पत्रकार बताते हुए उस फाइल पर तत्काल हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इस पर मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
लगभग पंद्रह मिनट तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। दलाल का खौफ इतना था कि मौके पर मौजूद एआरटीओ कर्मचारियों ने भी दलाल को शांत कराने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामला अधिक बढ़ता देख एआरटीओ प्रशासन सीट छोड़कर बाहर निकल गईं और एसपी ऑफिस पहुंची।
उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की। बताया कि कार्यालय में आए दिन यह बवाल होते रहते हैं। इससे कार्यालय का माहौल भी खराब होता है। एसपी ने वायरलेस से कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए।
वर्जन
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि दलाल बिना नियम कानून काम कराने की बात कह रहा था मना किया गया इस कारण उसने हंगामा काटा। एसपी से शिकायत की है।
सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर से जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।