फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Broken drinking water and BSNL line during excavation from JCB

जेसीबी से खुदाई के दौरान टूटी पेयजल व बीएसएनएल लाइन

Sat, 25 Jan 2020 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Broken drinking water and BSNL line during excavation from JCB
शहर के बाबूगंज मोहल्ला में सीवर लाइन की खुदाई दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत कर? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत भूमिगत सीवर लाइन के लिए खुदाई के दौैरान पेयजल की भूमिगत पाइप लाइन और बीएसएनएल केबल टूटने से दो वार्डों की जलापूर्ति और दूर संचार सेवा 30 घंटे से ठप है। नगर पालिका और बीएसएनल के अधिकारी शनिवार सुबह तक जलापूर्ति और दूर संचार सेवा सुचारू हो पाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में मुख्य मार्ग के किनारे भूमिगत सीवर लाइन बिछाई जा रही है। गुरुवार रात 2 बजे मोहल्ला बाबूगंज में जेसीबी से सड़क किनारे खुदाई के दौरान जलापूर्ति लाइन टूट गई। साथ ही बीएसएनएल की भूमिगत केबिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मोहल्ला मोतीनगर, बाबूगंज की जलापूर्ति ठप हो गई। करीब दस हजार परिवारों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा। लोगों ने हैंडपंपों का सहारा लिया। वहीं दूरसंचार सेवा ठप होने से बाबूगंज, मोतीनगर, हाकिमटोला स्थित बैंकों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को इंटरनेट के लिए दूसरे नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा लेकिन बीएसएनएल की सेवा ठप होने का असर दूसरी कंपनी का नेटवर्क भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा पेयजल और सीवर लाइन के लिए भूमिगत पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई से शहर के कई क्षेत्रों में लोग पेयजल व नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। जेल रोड, पुलिस लाइन रोड व सिविल लाइंस क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रही। पीतांबर नगर, दरोगाबाग, आदर्शनगर, हिरन नगर सहित कई मोहल्लों में खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत न कराए जाने से लोगों के लिए मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि जलनिगम के अधिकारी और ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहे हैं। वह पहले से सूचना दें तो उन्हें पाइप लाइन की जानकारी दी जा सके और उसे क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। ईओ ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार सुबह तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
दूर संचार विभाग के एसडीओ नंदकिशोर ने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा बाधित हुई है। बताया कि मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार दोपहर तक संचार सेवा बहाल हो जाएगी।

जलनिगम के एक्सईएन मोहित चक ने बताया कि जब खुदाई कराई जाती है तो दोनों विभागों को लिखित सूचना दी जाती है। लेकिन खुद उनके पास रिकार्ड नहीं है जिससे वह बता सकें कि उनकी लाइन कितने मीटर पर और किस तरफ है। बताया कि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहकर मरम्मत करा रहे हैं। सुबह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed