{"_id":"939ec6343ad106816fdd602de2539963","slug":"broke-the-shutter-of-the-shop-tire-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ा, लाखों के टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़ा, लाखों के टायर चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला इंदिरा नगर में चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों कीमत के टायर चुरा लिए । सुबह घटना की जानकारी हुई। आशंका जताई जा रही है कि चोर किसी भार वाहन से आए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला हजारी टोला निवासी मो. आरिफ की इंदिरा नगर में टायर की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान शटर तोड़कर दुकान में रखे ट्रक के 40 टायर चोरी कर ले गए।
सुबह आरिफ दुकान खोलने पहुंचा तब घटना का पता चला। पीड़ित के मुताबिक एक टायर की कीमत 35 हजार रुपये है। दुकान स्वामी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।