{"_id":"669818b8838c81e5500ff7f4","slug":"brief-crime-news-of-unnao-district-unnao-news-c-221-1-sknp1055-117183-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव जिले की संक्षेप में अपराध की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव जिले की संक्षेप में अपराध की खबरें
विज्ञापन
महिला की चेन लूटने की कोशिश
सोनिक। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी नवीन की पत्नी संगीता बुधवार सुबह अपनी बुआ के यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर जा रही थी। अखिलेश्वर मंदिर के नजदीक एक बाइक पर दो युवक आए और गले में पहने चेन में झपट्टा मारा। युवकों ने कान के बाले भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और भीड़ देख लखनऊ की ओर तेजी से भाग निकले। घटना में महिला घायल हो गई। दही थाना अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-- --
25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पकड़ा
सोनिक। दही थाना अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के लगलेसरा निवासी जितेंद्र सिंह पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर भी लगा है और 25 हजार का इनाम भी है। उसे बुधवार को मुर्तजानगर नहर से पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- --
चोरी के माल सहित दो गिरफ्तार
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के न्योतनी मोड़ से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम रानीखेड़ा खालसा निवासी मनोज रावत व मोहान कस्बा अलीगंज के छोटू को एक साइकिल व ठेलिया रिक्शा चोरी करके ले जाते हुए पकड़ा। कोतवाली में लाकर पूछताछ की तो चोरी की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।