फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bridge being built with dust, standards ignored even in brick

Unnao News: डस्ट से बन रही पुलिया, ईंट में भी मानकों की अनदेखी

Tue, 22 Oct 2024 03:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bridge being built with dust, standards ignored even in brick
सोनिक। पुरवा ब्रांच की शारदा नहर में शहजादपुर हेड पर निर्माणाधीन पुलिया में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिया निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। ईंटें भी मानक विहीन हैं। निर्माण की निगरानी करने वाले अवर अभियंता को पुलिया की लागत तक नहीं मालूम है।
उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय द्वारा पुरवा ब्रांच की शारदा नहर में शहजादपुर हेड पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
वैसे शासनादेश के अनुसार, निर्माण में मौरंग का प्रयोग होना चाहिए लेकिन मौके पर मौरंग का नामोनिशान नहीं है। पूरी जुड़ाई डस्ट से की जा रही है। इसके अलावा पुलिया निर्माण में जो ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, वह भी दोयम दर्जे की हैं। जबकि अव्वल ईंट का प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार डस्ट से काम करा रहा है। अवर अभियंता को खुद की निगरानी में पुलिया निर्माण कराना चाहिए लेकिन वह मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाते हैं। इसी कारण ठेकेदार निर्माण कार्य में अंधेरगर्दी कर रहा है। जेई की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पुलिया निर्माण की लागत तक नहीं मालूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मो. अरशद का कहना है कि शहजादपुर हेड की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। बजट की जानकारी नहीं है। जेई ने यह माना कि मौरंग और अव्वल ईंट से निर्माण होना चाहिए। यदि डस्ट का प्रयोग हो रहा है तो यह गलत है। इसकी जानकारी नहीं है। दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed