{"_id":"67a79a8867b25f8570075b9c","slug":"brick-kiln-bookkeeper-dies-due-to-collision-with-vehicle-unnao-news-c-221-1-uno1001-126710-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से ईंट-भट्टा मुनीम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से ईंट-भट्टा मुनीम की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-भौली मार्ग पर वाहन की टक्कर से साइकिल सवार भट्ठा मुनीम की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था।
प्रतापगढ़ जिले के थाना हथिगवां के डीह गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय (56) पुत्र बाबादीन कई साल से अजगैन कोतवाली के राजा बाग चौकी क्षेत्र के भौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम का काम करते थे। शुक्रवार रात 10 बजे भट्टे से निकल कर साइकिल से भौली गांव काम से जा रहे थे। भौली से पहले वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजाबाग चौकी इंचार्ज रविंद्र मालवीय ने बताया कि मृतक 13 साल से भट्टे पर ही रहकर काम कर रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -
मारपीट की घटना में 11 महीने बाद चार पर रिपोर्ट
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के ढोहा गांव निवासी मंजू पत्नी राजपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 10 मार्च 2024 को वह अपने घर जा रही थी। दोपहर दो बजे पड़ोसी कौशल, नरेश, श्रीराम और सोमवती ने अभद्रता कर डंडों से पीटा था। बचाव में मां फूलमती को भी मारा था, उनके हाथ में लाठी पड़ने से घायल हो गई थी। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चार युवक और महिला पर अभद्रता, मारपीट और अंग-भंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।