फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brick-fed tractor-trolley crushes fruit seller, dies

ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने फल विक्रेता को रौंदा, मौत

Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Brick-fed tractor-trolley crushes fruit seller, dies
फल विक्रेता की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखता बेटा गौरव - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में मोहल्ला गांधी नगर तिराहे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मोपेड सवार फल विक्रेता की कुचलकर मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी के स्टॉफ से अभद्रता की। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़ लेने की बात तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिंगरोसी मोहल्ला निवासी रामबाबू गुप्ता (45) पुत्र रामगोपाल शहर के गांधी नगर तिराहे पर केले का ठेला लगाता था। गुरुवार सुबह वह मोपेड से गांधी नगर तिराहा पहुंचा। इसके बाद फल लेने के लिए नवीन मंडी गया और दोबारा गांधी नगर तिराहा पहुंचा। तभी पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हेलमेट लगा होने के बाद भी सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस चालक को ट्रैक्टर-ट्राली सहित कोतवाली लेकर चली गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटों ने अन्य दुकानदारों की मदद से तिराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर शव को उठाया और शरीर में सांसें होने की बात कह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। यहां डॉक्टर के मृत घोषित करने पर परिजन फिर उग्र हो गए और स्टॉफ से अभद्रता शुरू कर दी। अस्पताल चौकी प्रभारी ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। जनाक्रोश को देखते हुए एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम हाउस में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक की पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह अपने पांच बेटों से चिपटकर बिलखती रही।
विज्ञापन

सिर में फंस गया था हेलमेट
घटना के वक्त मोपेड सवार फल विक्रेता हेलमेट लगाए था। ट्राली का पहिया कनपटी के पास चढ़ने से हेलमेट सिर में चिपक गया। मशक्कत के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग उसके सिर से हेलमेट बाहर निकाल सके। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed