फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Breaking and stealing thousands

किराना दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार

Sat, 27 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Breaking and stealing thousands

बारासगवर (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा में किराना दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल पार कर दिया, वहीं दूसरी दुकान का शटर नहीं नहीं खोल पाए।

विज्ञापन


प्रदेश में लालमिर्च के लिए प्रसिद्ध धानीखेड़ा बाजार सुरक्षा व्यवस्था में लगातार लापरवाही के कारण बदतर होती जा रही है। गुरुवार की रात चोरों ने परौरी निवासी अवधेश सिंह की दुकान से करीब पांच हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही चोरों ने पड़ोस में राजेश की दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन यहां वे शटर खोल पाने में असफल रहे। स्थानीय दुकानदार मुन्ना सिंह, ललित वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, गुड्डन, नानू, यूनुस खां आदि ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही पप्पू गुप्ता की दुकान से चोरों ने करीब पचास हजार का माल पार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने न ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी और न ही सुरक्षा के कोई  इंतजाम ही किए। दुकानदारों ने बाजार में नियमित पिकेट लगाए जाने की मांग एसपी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed