{"_id":"656a281d8590a5d9a40a4d08","slug":"bolero-overturns-farmer-crushed-to-death-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6567-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बोलेरो पलटी, किसान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बोलेरो पलटी, किसान की दबकर मौत
Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 10
परिचय- मृतक ओमप्रकाश शर्मा की फाइल फोटो।
वरीक्षा से लौटते समय मौरावां के पित्योलादासी मोड़ के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बिहार थानाक्षेत्र के गांव पकराखुर्द निवासी राजन शर्मा की बेटी का विवाह रायबरेली के सतांव में तय हुआ है। गुरुवार को परिजन व रिश्तेदार वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। साथ में पड़ोसी ओमप्रकाश शर्मा (55) भी गया था।
रात करीब आठ बजे सभी बिहार लौट रहे थे। जिस गाड़ी में ओमप्रकाश बैठा था वह मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर पत्योलादासी मोड़ के पास पलट गई। गेट के पास बैठा ओमप्रकाश उसी में नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। ओमप्रकाश खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की पत्नी बीना कुमारी के साथ बेटी सोनी, नीलम, शिवानी और बिट्टी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।