{"_id":"63680c0c3d8fd944933550ff","slug":"body-of-teenager-found-hanging-from-a-trap-outside-the-village-unnao-news-knp7269471118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
अचलगंज। मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल करने पर परिजनों ने किशोरी को डांट दिया। इस पर किशोरी ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामसभा बंथर के बाबूखेड़ा मजरा निवासी पुत्तन वर्मा की बेटी पूजा (17) शनिवार शाम घर से बिना बताए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। रात करीब आठ बजे परिजन उसकी तलाश में निकले। गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटकता मिला।
मृतका के भाई राजू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। राजू ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई नहीं करती थी। मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने से मना किया था। मृतका छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।