फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Body found hanging from teenager's house

किशोरी का घर में फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 13 Feb 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from teenager's house
मौरावां(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। माता-पिता पुराने घर में मवेशियों को चारा देने गए थे। वापस लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव उतारा।
विज्ञापन

मौरावां थाना के टोपरा गांव निवासी सुरेशचंद्र कुशवाहा की बेटी (16) मंगलवार शाम घर में अकेली थी। पिता व मां शांति पड़ोस में ही बने पुरानी घर में बंधे मवेशियों को चारा देने गए थे। करीब एक घंटे बाद जब दोनों वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से झांककर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया। पिता ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed