फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Board exams will run from 24 February to 12 March

Unnao News: बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी

Wed, 20 Nov 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Board exams will run from 24 February to 12 March
उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा केंद्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 72,332 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि सत्र 2025 की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। बोर्ड ने अभी 112 परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। केंद्रों का प्रस्ताव आने के बाद जिले के सभी छह तहसीलों के एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों में बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी और छात्रों की निर्धारण क्षमता की जांच कराने के निर्देश भी डीएम स्तर से दिए जा चुके हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा में इस बार कुल 72332 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल में 38,449 और इंटरमीडिएट में 33,883 परीक्षार्थियों का नामांकन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed