{"_id":"5745f45d4f1c1bae7069217c","slug":"blowing-in-the-wall-fell-escaped-the-death-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में दीवार गिरी, दबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में दीवार गिरी, दबकर वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिहार के ग्राम रावतपुर मजरे सधनवाखेड़ा में अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ पर कोठरी की दीवार गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के ग्राम रावतपुर मजरे सधनवा खेड़ा निवासी लल्लूराम लोध (60) वर्ष मंगलवार रात अपनी इंजन बोरिंग की कोठरी में सो रहा था कि एकाएक आए जोरदार तूफान में बोरिंग की कोठरी की दीवार ढह गई और कोठरी के सामने सो रहे लल्लूराम उसकी चपेट में आ गया। इससे दीवार के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, साथ में सो रहे भीमशंकर को भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर कानूनगो राजकिशोर ने पहुंचकर जांच की। वहीं, बाद में पहुंची बिहार थाना पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने खेतों में सब्जी उगाने का काम करता था।
विज्ञापन
उसकी रखवाली के लिए रात में वहीं पर रहता भी था। मृतक लल्लूराम खेती करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी विद्यावती तथा दो पुत्र, तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री अविवाहित है। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसान बीमा योजना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन