{"_id":"58a49f6e4f1c1bd257d83e8f","slug":"bjp-party-raj-babbar-the-outspoken-jumlebaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी यानी बड़बोली जुमलेबाज पार्टी-राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी यानी बड़बोली जुमलेबाज पार्टी-राजबब्बर
Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
congress leader rajbabbar with supporters
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
फिल्म अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोहान की धरती ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हसरत मोहानी की धरती है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगा दिया। उसी तरह अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए यहां से भाजपा और बसपा को भगाना है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी और स्कैम का नया अर्थ बताते हुए इससे छुटकारा पाने की बात कही। कहा कि यह स्कैम देश और प्रदेश के लिए नासूर बन गया है। इस नासूर को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने भाजपा को हिंदूवादी पार्टी बताते हुए भाजपा नेता संगीत सोम और योगी आदित्यनाथ को सांप्रदायिक मिसाइल बताया। कहा कि यह सिर्फ आग उगलते हैं। आरएसएस का नाम लिए बगैर राजबब्बर ने कहा कि यह हाफ पैंट वाले हिंदू-मुस्लिम को अलग करना चाहते हैं। कहा, अगर इन लोगों से बचना है तो सपा-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनाओ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी पर कें द्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों का पैसा रात 12 बजे रद्दी हो गया। इस नोटबंदी से आतंकवाद बढ़ गया है। किसान बहुत परेशान है। कहा कि नोटबंदी का जवाब जनता 2017 के चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को महारथ हासिल है। मोदी बेवफा हैं। उन्होंने जनता को धोखा दिया है। वहीं बसपा को खत्म होना बताते हुए कहा कि प्रथम चरण चुनाव को देखते हुए बसपा सिर्फ 10 सीटों पर ही लड़ाई में दिख रही है। प्रमोद तिवारी ने सीएम अखिलेश की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा बेदाग मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गंठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।