फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BJP Mandal president occupied government land, preparations for actionBJP Mandal president occupied government land, preparations for action

Unnao News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा, कार्रवाई की तैयारी

Thu, 05 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal president occupied government land, preparations for actionBJP Mandal president occupied government land, preparations for action
पाटन। भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लेखपाल की जांच में सही मिला है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद लेखपाल की जांच में ऊसर भूमि के एक भाग में मंडल अध्यक्ष का आश्रम बना पाया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद तहसीलदार ने भगवंतनगर ईओ को कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गोबरहा के ही रहने वाले अमृतलाल ने 17 मई को गंभीर आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में अमृतलाल ने बताया था कि उसके पिता के नाम गांव के गाटा संख्या 376 मिलजुमला रकबा 0.2160 हेक्टेयर व गाटा संख्या 334 रकबा 0.20 हेक्टेयर पर कब्जा व दखल है। इस भूमि पर उसके पिता दर्ज काश्तकार हैं। अमृतलाल के अनुसार, पिता की मृत्यु लगभग चार वर्ष पूर्व हो गई थी। वरासत में वह, उसके भाई व मां सहखातेदार हैं।
विज्ञापन

अमृतलाल ने भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ आशीष बाबा पर आरोप लगाया था कि सत्ता और पद का उपयोग करते हुए उन्होंने उसकी और सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इससे खेत में आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। ऐसे में बीते कई वर्षों से वह खेती नहीं कर पा रहा है। अमृतलाल की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच की तो ऊसर दर्ज गाटा संख्या 391 रकबा 0.233 हेक्टेयर के कुछ हिस्से पर आशीष बाबा का सप्तशती आश्रम बना होने की पुष्टि हुई। लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने नगर पंचायत भगवंतनगर के ईओ को अपने स्तर से विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ईओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि तहसीलदार के निर्देशानुसार सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed