फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp and sapa leader dispute during tiranga yatra

तिरंगा यात्रा के दौरान भिड़े भाजपा-सपा समर्थक

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bjp and sapa leader dispute during tiranga yatra
असोहा (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के समाधा गांव में तिरंगा रैली के दौरान सपा व भाजपा समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 26 नामजदों व 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

समाधा गांव में सोमवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत भाजपाइयों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। दूसरी ओर से सपा समर्थक व प्रधान सुमन यादव के पति हरिकेश यादव भी यात्रा लेकर आ रहे थे। हरिशंकरी देवी मंदिर के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक ही स्थान पर यात्रा के समापन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से अरविंद रावत, अनुज तिवारी, सज्जन, श्याम रावत, कल्लू , जयश्री सहित 12 लोगों को चोटें आईं हैं। अरविंद रावत की तहरीर पर हरिकेश यादव, उनके भाई विनोद, राजकुमार, रंजीत व मनोज सहित 10 पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ व एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से विनोद यादव की तहरीर पर अरविंद रावत, मयंक मिश्रा, राजा, गोलू, भोला सहित 16 नामजद व 60 अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़, बलवा और एससी-एसटी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हरिकेश यादव, विनोद यादव, रंजीत और राजकुमार को जेल भेज दिया है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के समापन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed