फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   birtaniversary of niralaji

सूर्यकांत त्रिपाठी के पैतृक गांव गढ़ाकोला में हुए कार्यक्रम

Sat, 24 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 24 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
birtaniversary of niralaji
बीघापुर (उन्नाव)। हिंदी साहित्य के पुरोधा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 119वीं जयंती उनके पैतृक ग्राम गढ़ाकोला व उनकी स्मृति में बने महाप्राण निराला महाविद्यालय में शनिवार को मनाई गई। साहित्य प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने निराला जी के कृतित्व व व्यक्तित्व से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गढ़ाकोला पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा. सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने महाकवि को जनकवि बताया। उन्होंने ग्राम सभा द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर सभागार बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि आज की पीढ़ी को निराला को समझने व अपनाने की जरूरत है। उन्होंने निराला जी की स्मृति में हाल बनवाने की घोषणा की। समाज सेवी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम विशुद्ध साहित्यिक है तथा राजनीतिक विचारधाराओं से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकवि निराला देश व विश्व की धरोहर हैं। जिन्होंने समाज के कमजोर पीड़ित व शोषितों की आवाज बुलंद की। उन्होंने दो वर्ष पूर्व गढ़ाकोला को पर्यटन स्थल घोषित करने की राजनीतिक घोषणा को महाकवि का राजनीतिक अपमान बताया।
वहीं, गढ़कोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में निराला स्मारक समिति द्वारा जयंती समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गौतम दीक्षित व संचालन मंत्री रमेश चंद्र तिवारी ने किया। अन्य प्रमुख लोगों में सनी सिंह, श्यामलाल, जंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत बीघापुर अध्यक्ष उमानाथ, गंगा प्रसाद यादव, प्रेम शंकर लोधी, मंगल पासवान आदि लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

निराला शिक्षा निधि के उपप्रबंधक बृजकिशोर वर्मा ने कहा कि निराला ने समाज के गरीब लोगों के अधिकारों को लेकर गढ़ाकोला प्रवास के दौरान समाज की बुराइयां समाप्त करने का प्रयास किया। उन्होंने आवास पर भी महाकवि के साहित्य युक्त पुस्तकालय स्थापित करने के लिए प्रयास करने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. सुरेंद्र सिंह व संचालन रामू अवस्थी ने किया। अन्य प्रमुख वक्ताओं में मनोहरा गर्ल्स कालेज की प्राचार्या डा. कुसुमलता, डा. शशि रंजना, हेमंत द्विवेदी, नीतू सिंह व रजन्ना मिश्रा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


नगरपंचायत स्थित कमलापति इंटर कालेज में निराला जी की 119वीं जयंती पर विद्यालय प्रबंध सुरेंद्र कुमार बाजपेयी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दीक्षित निराला के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर कुलदीप अग्निहोत्री, अनुज साहू व सुयश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed