फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bikes collide, brother-in-law and uncle-nephew injured

Unnao News: बाइकों में टक्कर, जीजा-साले और चाचा-भतीजा घायल

Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide, brother-in-law and uncle-nephew injured
बांगरमऊ। कटरा-बिल्हौर बाईपास मार्ग स्थित बोधेश्वर महादेव मंदिर के पास बाइकों की भिड़ंत में साले-बहनोई और चाचा-भतीजा गंभीर घायल हो गए। चारों को सीएचसी लाया गया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जिरिकपुर गांव निवासी संदीप (18), चाचा ओमप्रकाश (22) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर बाईपास मार्ग स्थित बोधेश्वर मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर मदार नगर निवासी दिनेश (30) व उनके साले सफीपुर कोतवाली के दरौली निवासी राहुल (25) सवार थे। घटना में चारों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, दो भाई घायल
सफीपुर। औरास थानाक्षेत्र के गांव शिवदीनखेड़ा निवासी महेश (40) अपने बड़े भाई हरि (48) के साथ बुधवार को तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर बालाखेड़ा गांव की मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। घटना में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से मियागंज सीएचसी पहुंचाया। गंभीर घायल महेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)
----------------------
मारपीट की घटनाओं में छह घायल, सभी रेफर
चकलवंशी। अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी का मियागंज सीएचसी में इलाज चल रहा है।

माखी थानाक्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़े भाई छेदी ने पिता की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। दो भाइयों को कुछ नहीं दिया। इसी को लेकर गुरुवार सुबह मारपीट हुई। मारपीट में पत्नी राधा, बेटी प्रियंका और खुशी घायल हो गए। जालिमखेड़ा गांव निवासी मोहन ने पुलिस को बताया कि गांव का बिंदे आए दिन लोगों से बिना किसी के मारपीट करता है। चार दिसंबर को बाइक पर डंडा मार दिया, चलती बाइक लोडर से टकरा गई। घटना में मोहन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। गांव के रामदास ने बताया कि उसी युवक ने बेलसी चौराहे पर उसके साथ मारपीट की और रुपये छीनकर भाग निकला। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed