फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding youth died due to vehicle collision

उन्नावः वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth died due to vehicle collision
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ निवासी एक पोर्टल के पत्रकार की मौत हो गई और दूसरी बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना वजीरगंज के मोहल्ला हाता फकीर मोहम्मद पक्का गोलगंज निवासी शाहनवाज (28) बाइक से मियागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांगरमऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में शहनवाज की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार अजगैन कोतवाली के धीरखेड़ा गांव निवासी चुन्नीलाल (60) और पीछे बैठा शीलू (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अब तक शहनवाज लखनऊ में एक पोर्टल का पत्रकार था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed