{"_id":"62bdee932dab576ba4332b5e","slug":"bike-riding-worker-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-unnao-news-knp7051731127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के सूरजखेड़ा गांव की साप्ताहिक बाजार से लौट रहे बाइक सवार श्रमिक को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रमिक हेलमेट नहीं लगाए था।
ढकवा जगदीशपुर निवासी मुकेश (46) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार को सूरजखेड़ा गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार गया था। देर शाम बाइक से घर जाते समय अजगैन-मोहान मार्ग पर मोहान की तरफ से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले आए।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी ममता के साथ छह लड़कियां और एक लड़का है। श्रमिक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।