{"_id":"66ce2d1795537541ee0634b4","slug":"bike-riding-husband-dies-wife-and-child-injured-in-collision-with-truck-unnao-news-c-221-1-uno1001-118937-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व बच्चा घायल
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर डालखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी व बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने घायल मां-बेटे को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
अजगैन कोतवाली के गांव सुंदरपुर निवासी सर्वेश कुमार (30) मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह पत्नी शांति (28) और बेटे शोभित (3) के साथ बाइक से साले करन के लिए लड़की देखने औरास थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा गए थे। देर शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के गांव डालखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में सर्वेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गए। मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।