फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike-riding father-son died due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding father-son died due to tractor-trolley collision
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र बाइक से अपने खेत में खाद डालने जा रहे थे। दोनों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के अमौरा गांव निवासी रामदयाल कुशवाहा (50) मुंहबोली बहन बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर में मुंशीलाल कुशवाहा के घर ब्याही है। इसी गांव में रामदयाल के खेत भी हैं। खेत में उसने सरसों बोई है। खेत में खाद डालने के लिए वह अपने 22 वर्षीय बेटे हरिनाम उर्फ मटरू के साथ बाइक से सिरधरपुर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक में बीच में खाद की बोरी भी रखी थी। रविवार शाम लगभग पांच बजे सिरधरपुर गांव से 500 मीटर पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव के अंडरपास के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से नीचे गिरे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर-ट्राली रौंदते हुए निकल गई। बाइक चला रहे पिता रामदयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटे ने सीएचसी बांगरमऊ में दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी में परिजनों व ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने भीड़ को किनारे करा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग निकला। बाइक चला रहा रामदयाल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed