फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider woman dies due to vehicle collision

Unnao Accident: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और दो बेटे घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
सार

कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Bike rider woman dies due to vehicle collision
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो बेटे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सिपाहियों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के हुसैन नगर गांव निवासी छोटेलाल की पत्नी सुशीला (55) बेटे विजयशंकर (20) और अजयशंकर (18) के साथ शहर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी भांजे विकास के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थीं। पार्टी देर रात तक चलने से वहीं रुक गई थीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे महिला दोनों बेटों के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

बाइक छोटा बेटा अजयशंकर चला रहा था। उसने हेलमेट लगा रखा था। बड़ा भाई विजयशंकर और मां पीछे बैठी थी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछल कर सड़क पर गिर गए, इस दौरान अजय के सिर से हेलमेट निकल कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मी तीनों को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय और अजय के सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने दोनों को सीटी स्कैन की सलाह दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पांच बच्चों में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed