फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider fell in waterlogged khanti, died

उन्नावः पानी भरी खंती में गिरा बाइक सवार, मौत

Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fell in waterlogged khanti, died
बिछिया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर रविवार देर शाम छुट्टा मवेशी से बचने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरी खंती में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र रानीखेड़ा गांव निवासी रामू लोधी (22) कपड़े सिलने का काम करता था। देर शाम बाइक से खरीदारी के सिलसिले में बिछिया ब्लॉक मार्केट आया था। लौटते समय वह जैसे ही जहगांव के सामने पहुंचा तभी एक मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुरवा कोतवाल चंद्रकांत सिंह पहुंचे और रामू को पानी से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां चंद्रकली सहित पूरे परिवार का बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed