फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bike rider father and son crushed to death by truck

Unnao News: बाइक सवार पिता-पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
bike rider father and son crushed to death by truck
असोहा (उन्नाव)। बेटे को स्कूल से लेकर घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव पर शव रखकर ब्रेकर बनवाने और 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट दोनों की मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव निवासी संदीप यादव (30) सुबह करीब 11 बजे मंगतखेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाले बेटे अनमोल (8) को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। पुरवा से उन्नाव की ओर जा रहे कबाड़ लदे ट्रक ने मंगतखेड़ा चौराहा के पास बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पीछे के पहिए से कुचलकर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को ट्रक सहित रोक लिया औैर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने चौराहा से पहले सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पुरवा कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कुछ देर बाद पहुंचे तहसीलदार अमृतलाल ने ब्रेकर बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखने और पिता-पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिय। इसपर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed