{"_id":"6841de17becc3b704d085e9f","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-dcm-companion-injuredbike-rider-dies-in-collision-with-dcm-companion-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-132166-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
असोहा। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 10 बजे पहाड़पुर मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव निवासी देवीप्रसाद (26) गांव के साथी सुंदरम यादव (27) के साथ गुरुवार सुबह उनके रिश्तेदार के घर रैनापुर गए थे। वहां से कालूखेड़ा काम से जा रहे थे। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर पहाड़पुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने देवीप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सुंदरम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है। पत्नी गुड़िया ने बताया कि पति देवीप्रसाद खेती कर परिवार पालते थे। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद दो साल की बेटी दिव्या के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। एसओ विमल कांत गोयल ने बताया कि डीसीएम कब्जे में है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।