फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle on the service road of the expressway

Unnao News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle on the service road of the expressway
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव निवासी हरमत अली उर्फ नन्हू (25) पुत्र जान मोहम्मद बुधवार को बाइक से हरदोई जिले के बघौली क्षेत्र के महरी गांव में रिश्तेदार के यहां गए थे। गुरुवार देर शाम लौटते समय, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रघुरामपुर गांव के पास कोई वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। तेज टक्कर लगने से घायल हरमत अली काफी देर तक पड़ा रहा। सूचना पर पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शाबरीन ने बताया कि पति, पंजाब में रहकर गमले बनाने का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही घर आए थे। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed