फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike mechanic dead body found hanging in Unnao, police engaged in investigation

Unnao Suicide: फंदे से लटका मिला बाइक मैकेनिक शव, बिना बताए निकला था घर से, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Feb 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 12:01 AM IST
सार

हिलौली थाना क्षेत्र में बाइक मैकेनिक का शव फंदे से लटका मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम घर से बिना बताए निकला था और घर से पांच सौ मीटर दूर शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Bike mechanic dead body found hanging in Unnao, police engaged in investigation
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हिलौली थाना क्षेत्र के घर से बिना बताए निकले बाइक मैकेनिक का शव आम के बाग में मफलर के फंदे से लटका मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मौरावां क्षेत्र के गांव चंद्रिकाबक्स खेड़ा निवासी धनंजय (28) बाइक मैकेनिक था। सोमवार शाम चाय पीने के बाद परिजनों को बिना कुछ बताए चला गया था। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर घर से पांच सौ मीटर दूर गांव के गुड्डू कुशवाहा की बाग आम के आम के पेड़ में फंदे से शव लटका मिला। लोगों ने शव देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी कंचन ने बताया कि वह किसी बात लेकर कुछ दिनों से परेशान रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पूछा लेकिन कुछ नहीं बताया। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन साल की बेटी अदिति है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। धनंजय रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्सगंज के ढकिया चौराहे पर बाइक बनाने की दुकान खोले था।

पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सात फरवरी को था बेटी का जन्म दिन और मुंडन
मृतक की पत्नी कंचन ने बताया कि बेटी अदिति का जन्मदिन और मुंडन दोनों सात फरवरी को हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। पति का शव देख बदहवास हो रही पत्नी बार बार यही कह रही थी कि अब कौन सहारा देगा। बेटी का मुंडन और जन्म दिन कैसे होगा। परिजन और रिश्तेदार उसे ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed