फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike mechanic died due to poisonous insect bite

Unnao News: जहरीला कीड़ा काटने से बाइक मिस्त्री की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic died due to poisonous insect bite
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। बाइक मिस्त्री को सोते समय जहरीला कीड़े ने काट लिया। इससे
उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लाए। हालत में सुधार न
देख लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान
उसकी मौत हो गई।
आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा मियागंज मोहल्ला तोपखाना निवासी इंतजार
अंसारी का पुत्र तहेब (20) बाइक मिस्त्री था। शनिवार रात घर के अंदर
कमरे में सो रहा था। तभी उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने
पर परिजन निजी अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न
देख परिजन लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान
रविवार दोपहर को तहेब ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच
गया। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां अफसाना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed