{"_id":"689a3faaa929a17d760cd798","slug":"bike-falls-on-road-after-hitting-woman-young-man-dies-unnao-news-c-221-1-uno1001-135337-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला को टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला को टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरी बाइक, युवक की मौत
Tue, 12 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18-गौरीशंकर (फाइल फोटो)। स्त्रोत परिजन
- फोटो : संवाद
चकलवंशी (उन्नाव)। बिठूर-चकलवंशी मार्ग पर बरहली गांव के पास रविवार रात आठ बजे तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे टहल रही महिला को टक्कर मार दी। बाइक फिसलने से मामा-भांजा भी घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। मामा-भांजे की हालत गंभीर होने के चलते हैलट रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने मामा को मृत घोषित कर दिया, जबकि भांजे का इलाज चल रहा है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
माखी थानाक्षेत्र के शंकरखेड़ा निवासी गौरीशंकर (25) सूरत की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। चार महीने पहले शादी होने से वह घर आ गया था। तबसे यहीं रहकर खेती का काम करता था। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर बहन सरोजनी घर आई थी। रविवार को वह बहन को छोड़ने उसकी ससुराल सफीपुर कोतवाली के मरौंदा गांव गया था। रात आठ बजे भांजे रंजीत (22) को साथ लेकर गौरीशंकर अपने घर लौट रहा था।
बाइक की रफ्तार तेज होने से बिठूर-चकलवंशी मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरहली गांव के सामने टहल रही महिला स्वाति (40) पत्नी विनोद पांडेय को टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिर गया। घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने तीनों को रेफर कर दिया। स्वाति को परिजनों ने परियर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामा-भांजे को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से कानपुर हैलट भेजा गया। जहां डॉक्टर ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। भांजे रंजीत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सफीपुर एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन वाहन की टक्कर बता रहे हैं। जांच में पता चला है कि बाइक एक महिला से टकराई थी, उसका भी इलाज चल रहा है।
--
चार महीने में ही उजड़ा चांदनी का सुहाग
चकलवंशी (उन्नाव)। हादसे का शिकार हुए युवक की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध हो गई, चेहरे पर पानी के छींटे डालकर उसे होश में लाया गया। पांच साल में परिवार के दूसरे सदस्य की मौत से परिजन बेहाल हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले गौरीशंकर के चाचा अंगद ने बताया कि भतीजे की शादी 17 अप्रैल 2025 को सुब्बाखेड़ा निवासी चांदनी से हुई थी। यह नहीं पता था ईश्वर ऐसा दुख देगा। उधर, पति की मौत से पत्नी बार-बार बेसुध हो रही थी। महिलाएं उसे संभाल रही थीं। चाचा ने बताया कि परिवार में पांच साल में यह दूसरी घटना है। इसके लिए गौरीशंकर के भाई धीरू की भी पांच साल पहले पेट में दर्द होने से मौत हो गई थी। परिजन यह गम अभी भुला भी नहीं पाए थे कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बेटे की मौत से मां तारावती, भाई मुन्ना मोनू और अन्य परिजन बेहाल हैं।

फोटो-18-गौरीशंकर (फाइल फोटो)। स्त्रोत परिजन- फोटो : संवाद