{"_id":"631a40b311542e286f22d9dd","slug":"bike-collision-of-old-lady-walking-outside-the-house-dies-unnao-news-knp717115210","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर के बाहर टहल रही वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर के बाहर टहल रही वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत
Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
उन्नाव जिले के अचलगंज में घर के बाहर टहल रही वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इटौली गांव निवासी सुंदरी (70) बुधवार देर शाम घर के बाहर टहल रही थीं। तभी गांव का ही युवक तेज रफ्तार बाइक लेकर निकला।
अनियंत्रित बाइक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)