{"_id":"6692f4e6631200da990d3e94","slug":"bike-collides-with-bull-woman-dies-after-falling-on-road-unnao-news-c-221-1-sknp1054-117015-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सांड़ से टकराई बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सांड़ से टकराई बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड़ से टकरा गई। घटना में महिला के सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव अवस्थीखेड़ा निवासी हल्लू की ससुराल आसीवन थानाक्षेत्र के कुल्हा गांव में है। उसकी पत्नी ऊषा (29) कई दिनों से मायके में थी। शनिवार शाम वह पत्नी को विदा कराकर बाइक से घर जा रहा था। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव नंगाखेड़ा के पास सांड़ से बाइक टकरा गई। बाइक में पीछे बैठी ऊषा सड़क पर गिर गई। उसे सीएचसी लाया गया। सिर में गंभीर चोट होने से डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति पत्नी का शव लेकर घर चला गया। मृतका के चार बच्चे हैं। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
विस्फोट की घटना का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
पुरवा। बिछिया कस्बा स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में 19 दिन पहले हुए विस्फोट की घटना में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिछिया कस्बे स्थित गुड्डू की वेल्डिंग की दुकान में रखे पटाखों में 24 जून को विस्फोट हो गया था। घटना में संविदा बिजली कर्मी सुनील की मौत हो गई थी। साथी संजय घायल हो गया था। मृतक की पत्नी ने दुकान स्वामी गुड्डू और पटाखा व्यापारी राजा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुड्डू को जेल भेजा था। जबकि मुख्य आरोपी राजा फरार था। उसे भी पुलिस ने जेल भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मिली सामग्री को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
एचटी लाइन का तार टूट कर बस पर गिरा, चालक झुलसा
बांगरमऊ। नगर के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास मिनी बस पार्क करते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर बस पर गिर गया। इससे हसनगंज के गांव अकबरपुर निवासी चालक विजय कुमार (42) झुलस गया। राहगीर उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)