फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike collided with PNC's dumper, young man died

Unnao News: पीएनसी के डंपर में भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with PNC's dumper, young man died
फोटो-21- रविराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नेवरना गांव के सामने बुधवार की रात आठ बजे सड़क घेरकर खड़े पीएनसी के डंपर में पीछे से बाइक भिड़ गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची महिलाओं ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। यही नहीं पोस्टमार्टम हाउस में लगा शीशा भी तोड़ दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर कोतवाल और अचलगंज एसओ मौके पर पहुंचे और समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेहटानथई सिंह गांव निवासी अरविंद ने बताया कि पिता रविराज (45) निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में अपना ट्रैक्टर भाड़े पर चलाते थे। हाईवे पर रेलिंग लगाने वाली पीएनसी के ही एक ठेकेदार ने उसे अपने अंडर में लगा रखा है। रविराज सुबह बाइक से आते थे, फिर पीएनसी के बने गोदाम से ट्रैक्टर लेकर काम करते थे। रात में घर चले जाते थे।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार की रात आठ बजे काम कर घर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नेवनरा गांव के पास ही पीएनसी का डंपर सड़क घेरकर खड़ा था। रफ्तार तेज होने से बाइक पीछे से भिड़ गई। रविराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात में ही बेटे अरविंद की तहरीर पर डंपर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे किसी ने हत्या की अफवाह फैला दी, इससे परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। यही नहीं शव दोबारा सही से देखने की बात कहकर कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया। तोड़फोड़ की सूचना पर सदर कोतवाल, अचलगंज एसओ मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए और आगे की प्रक्रिया पूरी हुई। पति की मौत से पत्नी मनोजा और अन्य परिजन बेहाल हैं। अरविंद पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। एक बेटा है वह भी पैरालिसिस है, उसका भी इलाज करा रहा था। अचलगंज एसओ ने बताया कि रात में ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। किसी के भड़काने पर परिजन आक्रोशित हो गए।

सदर कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ में महिलाएं शामिल थीं, फार्मासिस्ट से तहरीर देने को कहा गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है।

फोटो-21- रविराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-21- रविराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-21- रविराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-21- रविराज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed