फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bihar scandal: family members of accused plead with DGP

बिहारकांड: आरोपियों के परिजनों ने डीजीपी से लगाई गुहार

Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bihar scandal: family members of accused plead with DGP
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने की घटना में नामजद आरोपियों के पक्ष के लोगों ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी पक्ष से प्रधान व उसकी बेटी ने मृतका के परिजनों पर गलत तरीके से शिकायती पत्र देकर मानसिक परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के परिजनों ने मृतका के परिजनों की ओर से अब तक दिए गए सभी प्रार्थनापत्रों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मामले में सीबीआई या सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया गया था। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मरने से पहले युवती ने गांव के प्रधान के पति हरिशंकर त्रिवेदी समेत पांच लोगों पर जलाने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एक जनवरी 2020 को आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस समय मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। आरोपी पक्ष से ग्राम प्रधान व उसकी बेटी ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि परिवारीजनों के जेल जाने के बाद से मृतका के परिजन गलत तरीके से उनके परिजनों को नामजद कर कई शिकायती पत्र दे चुके हैं। उनके ऐसा करने से पूरा परिवार मानसिक परेशान हो चुका है। आरोप पक्ष के लोगों ने मांग की कि जो भी शिकायती पत्र मृतका के परिजनों की ओर से दिए गए हैं, सभी की सीबीआई या सीबीसीआईडी से जांच कराई जाए। जिससे सच सामने आ सके। उन्होंने जेल भेजे गए सभी आरोपियों को बेगुनाह फंसाए जाने की बात कह न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed