फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bihar-buxer road wuold be reconstruction

40 करोड़ से बनेगा बिहार-बक्सर मार्ग

Fri, 15 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 15 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bihar-buxer road wuold be reconstruction
रोड का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने गुरुवार को बिहार-बक्सर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लखनऊ से मध्य प्रदेश तक का आवागमन लोगों के लिए सुलभ होगा। विधायक ने कहा कि यह मार्ग 40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। कहा कि लालकुअंा से ऊंचगांव मार्ग, डौंडियाखेड़ा, धानीखेड़ा मार्ग व लोन नदी पर पुल बनकर तैयार हो चुका है। गंगा नदी पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में पालीटेक्निक व आईटीआई का भी निर्माण हो रहा है। छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए शहरों में भागना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था अच्छी हो इसके लिए भी वह प्रयास कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंताए एपी सिंह ने बताया कि यह सड़क 22 किमी लंबी व सात मीटर चौड़ी बनेगी। साढ़े चार माह में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने किया। आभार जेई जगदीप बाजपेई ने व्यक्त किया। इस मौके पर योगेश बाजपेई, ओमप्रकाश यादव, बैजनाथ सिंह, फूलचंद्र पासवान, सहायक अभियंता एसी कटियार, सतीश सिंह, सिंपल मिश्रा,  सोमनाथ वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed