{"_id":"5ea090048ebc3e9028289869","slug":"bighapur-connected-with-rae-bareli-district-increased-vigilance-on-maurawan-border-unnao-news-knp556554237","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली जिले से जुड़ी बीघापुर, मौरावां सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली जिले से जुड़ी बीघापुर, मौरावां सीमा पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां/बीघापुर(उन्नाव)। रायबरेली जिले में कोरोना संक्रमितों के संख्या बढ़ते ही जिले की पुलिस ने सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी है। मौैरावां के कूटीखेड़ा नहर पुल और बीघापुर में रायबरेली मार्ग पर पुलिस ने आवागमन कर रहे लोगों को आवश्यक कार्य न होने पर लौटा रही है। सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील भी की जा रही है।
रायबरेली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से उन्नाव जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने रायबरेली जिले को जोड़ने वाले मार्गों और हिलौली के कूटीखेड़ा पुल पर सतर्कता और बढ़ा दी। सिर्फ खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को ही आने-जाने दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी से अपील करते हुए लॉकडाउन के पालन करने पर जोर दिया। सभी से घर में ही रहने की अपील की। लोगों को बताया कि बछरावां रेडजोन घोषित है। इसलिए कोई भी उस क्षेत्र में न जाए और वहां से आने वालों की तत्काल पुलिस को जानकारी दें ताकि उन्हें क्वारंटीन कराया जा सके। बीघापुर, बारासगवर सहित अन्य थानों की पुलिस भी सीमा पर मुस्तैद रही।