{"_id":"6056ca8b8ebc3e592158717d","slug":"big-road-accident-in-unnao-up-two-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-डंपर की भिड़ंत में दो श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-डंपर की भिड़ंत में दो श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
Sun, 21 Mar 2021 09:57 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के संडीला-परियर मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र में शनिवार रात डंपर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो श्रद्धालुओं की मौत और 15 लोग घायल हो गए। डीएम व एसपी ने रात में ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
सीतापुर जिला के पिसावां थाना क्षेत्र के साहबनगर व रायपुर गांव से लगभग 60 लोग तीन ट्रैक्टर पर सवार होकर शनिवार सुबह कानपुर बिठूर दर्शन करने के लिए निकले थे। दोपहर बाद सभी बिठूर से गंगा स्नान कर परियर पहुंचे। जहां जानकी कुंड में भंडारा किया। रात लगभग 12:00 बजे तीन ट्रैक्टरों से श्रद्धालु घर के लिए निकले।
दो ट्रैक्टर आगे निकल गए जबकि एक पीछे रह गया। संडीला-परियर मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन खंती में जाकर पलट गए। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने लगभग 17 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के साहबनगर निवासी 60 वर्षीय भैयालाल व अमन (20) पुत्र लक्ष्मीप्रकाश को जांच के बाद डॉक्टर आशीष सक्सेना ने मृत घोषित कर दिया। विनोद व उत्तम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
यह हुए घायल
घायलों में सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र के साहब नगर निवासी विनोद (4) पुत्र कल्लू, गोलू (20) पुत्र अजय मिश्रा, राहुल (16) पुत्र रामरतन, कल्लू (40) पुत्र विश्राम, उत्तम शुक्ला (40) व इसी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी छेदीलाल (35) चेतराम (21), अंकित (20), सुरेंद्र (50) अरविंद कुमार, खुमली, रामसहाय, सुरेंद्र समेत अन्य शामिल हैं।
होली त्योहार पर पांच दिन पहले आया था अमन
मृतक अमन दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई रमन ने बताया कि अमन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। होली त्योहार पर 5 दिन पहले ही गांव आया था। शनिवार को गांव के दोस्तों के कहने पर उनके साथ निकला था। मां पूनम देवी व बहन एकता व शुभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक भैयालाल खेती कर परिवार का गुजारा चलाते थे। उनकी मौत से भी परिजन बेहाल हैं।