फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bhim Army officials reached the victim's house and handed over a memorandum to the CO

Unnao News: पीड़िता के घर पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी, सीओ को सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Jun 2025 05:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 29 Jun 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army officials reached the victim's house and handed over a memorandum to the CO
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के युवक के छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की घटना में गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं अलग-अलग जिलों के भीम आर्मी के पदाधिकारियों की परिजनों से मुलाकात के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। उधर, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

27 जून की शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची घर से कुछ दूरी पर संचालित किराना दुकान में सामान लेने गई थी। वहां पर बच्ची से दुकानदार नौशाद अली ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की थी। किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं बच्ची के बताने पर शिकायत करने गए पिता को भी आरोपी ने पीटा था। पीड़िता की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमें लगाई, लेकिन दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन




रविवार दोपहर गोंडा, कानपुर, हरदोई और उन्नाव से भीम आर्मी और पासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। कानपुर से आए राजू सरोज ने कहा कि बच्ची के साथ घिनौना कृत्य करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है, यह चिंताजनक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को जानमाल का खतरा भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जल्द गिरफ्तारी न हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बाद में रायबरेली से आए देशराज पासवान, मनोज रावत, रवि बौद्ध, सुभाष और सुनीत सहित 50 लोगों ने सीओ को ज्ञापन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर गांव में फोर्स तैनात होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



--

पीड़िता के घर जा रहे लाेगों पर हमला, दो घायल

एक पक्ष की तहरीर पर छह नामजद सहित आठ पर रिपोर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी

सफीपुर। पीड़िता के घर जा रहे लोगों पर आरोपी पक्ष के समर्थकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सहित छह नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित बच्ची के साथ हुई घटना के बाद गांव के ही मोहित और उसका साथी विश्वंभर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आरोपी नौशाद अपने भाई दिलशाद, इरफान, साथी राशिद, सलीम और दो अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचा और जातिसूचक गालियां देते हुए उन दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। मोहित ने बताया कि दिलशाद ने उस पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह बच गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटना में आरोपी सहित छह नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर मारपीट में महिला तरन्नुम खान पत्नी लुकमान अली भी घायल हो गईं।




तरन्नुम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि युवकों व अन्य के बीच विवाद पर शोर शराबा सुन वह बाहर निकल आईं तो पीड़ित परिवार की महिलाओं-पुरुषों ने उसे भी पकड़कर पीट दिया जबकि आरोपी से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed