फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Before voting on the second working

पहले मतदान फिर दूसरे काम

Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Before voting on the second working
awarness campaign - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि वह अपने वोट की ताकत को पहचानें। अपने वोट के महत्व को समझें और निर्वाचन में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। कहा कि हम अपने भविष्य निर्माण की ताकत वोट को बर्बाद न होने दें। सभी लोग लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें। डीएम ने सभी को खुद वोट डालने जाने और अन्य को मतदान करने के लिये प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इससे पहले उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिये फू ल माला भेंटकर उत्साहवर्धन किया। रैली को उपजिलाधिकारी सदर मेधा रूपम, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नेहरू युवा केंद्र  की युवा समन्वयक आराधना राज व मनीष सेंगर ने भी संबोधित किया। इससे पहले सुबह रैली का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी बीएन यादव ने सदर तहसील से किया। उन्होंने खुद रैली का नेतृत्व किया और कहा कि सभी मतदाता चुनाव में वोट डालने जरूर जाएं। रैली में वोट डालने जाएं, अपना फ र्ज निभाएं जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार एके सरोज, खंड शिक्षाधिकारी संजय यादव समेत भारी संख्या में राजस्वकर्मी उपस्थित रहे। यह रैली सदर तहसील के कई गांवों में निकाली गई।

विज्ञापन

इंसेट-1
संहिता उल्लंघन करने वालों की दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने यहां के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मार्च करके चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। दो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके गांवों में सभाएं भी की। वहीं कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी से इस विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ तहसील भवन तक हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। मार्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व आरक्षी शामिल रहे। बाद में एसपी ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में ग्राम जोगीकोट व जिरीकपुर का निरीक्षण करके ग्रामीणों की सभाएं भी की। इन सभाओं में पुलिस अधीक्षक ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति वोट डालने के बाद या पहले मतदान केंद्रों के आसपास नहीं ठहरेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सूचनाएं कोतवाली अथवा कंट्रोलरूम को दें। ग्राम मुस्तफ ाबाद में उपजिलाधिकारी इंद्रसेन यादव की अगुवाई में रैली निकाली गई। कई विद्यालयों के शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे। एसडीएम इंद्रसेन यादव ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।  
विज्ञापन

इंसेट-2
खाताधारकों को करें जागरूक
जागरूकता अभियान के तहत उपजिलाधिकारी पूजा अगिभनहोत्री ने 11 बैंक प्रबंधकों और बड़े खाताधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक ग्राहक से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि आपके क्षेत्र को इसबार मतदान में आगे रहना है। इसके लिए आवश्यक है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मतदान जरूर करें। प्रत्येक पुरुष एवं महिला अपने मत का महत्व समझते हुए खुद वोट डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने मौजूद बैंक प्रबंधकों को अपने बैंक खाताधारकों को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर एसबीआई शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार गुप्ता, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ  इंडिया सहित सभी 11 शाखाओं के प्रबंधक, नायब तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-3
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
 तहसील बीघापुर के बार एसोसिएशन ने बार अध्यक्ष कृपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग के खस्ताहाल होने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। यात्रियों और वाहनों को चक्कर काटकर उन्नाव-कानपुर जाना पड़ रहा है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने बैठक में निर्णय लिया कि यदि चुनाव से पूर्व मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने चुनाव बहिष्कार संबंधी ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीघापुर को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed