{"_id":"58751ab74f1c1be165ba98cc","slug":"become-responsible-citizens-vote-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की चोट कर बने जिम्मेदार नागरिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की चोट कर बने जिम्मेदार नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
रैली में शामिल अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ निष्पक्ष वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। डीएम की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारी शहर से कस्बों के साथ ही गांव की गलियों में घूमकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने सदर तहसील में मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही नेतृत्व भी किया। डीएम अपनी पत्नी अनामिका सिंह के अलावा एसपी नेहा पांडेय, सीडीओ संजीव सिंह व एसडीएम मेधा रूपम के साथ एक खुली जीप में सवार होकर रैली के साथ निकले। रैली तहसील से निकल कर दोस्तीनगर पहुंची। डीएम ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा निर्वाचन लोकतंत्र का आधार है। मतदाताओं की सहभागिता इसकी आत्मा है।
उन्होंने लोगों को जागरूक कर विधानसभा चुनाव में मतदान जरूर करने की अपील की। इसके बाद रैली रऊकरना, ऐरा भदियार, परियर, शंकरपुर सरांय, पिंडोखा चौराहा, मगरवारा, शुक्लागंज भी पहुंची। रैली में शामिल लोग विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों से वोट के महत्व लोगों को बता रहे थे। इसके अलावा कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार एके सरोज, महेंद्र सिंह लेखपाल, सुनील सिंह, केके शुक्ला समेत कई ग्राम प्रधानों के साथ ग्रामीणों की भीड़ रैली का हिस्सा बनी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ रामपुर में एसपी नेहा पांडेय ने मतदाता जागरूकता अभियान की चौपाल लगाई। चौपाल में पहुंचे जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष मतदान में किसी प्रकार की खलन न डालने की बात कही। इसके अलावा ग्रामीणों को वोट की ताकत बता सौ फीसदी मतदान के लिए प्रेरित किया। एसपी ने महिला मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले की शिकायत सीधे यूपी 100 व चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 में दर्ज कराने की जानकारी दी।
एसडीएम पूजा अग्निहोत्री की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली चकलवंशी से मेथीटीकुर, मिर्जापुर, रसूलाबाद होते हुए मियांगंज चौराहे पहुंची। जहां एसडीएम ने लोगों से हर हाल में मतदान करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। इसके बाद रैली मोहलिया, ताजपुर, पनापुर, मवई ब्रम्हनान, मीरनगर, भैंसहरा, गौरी व मोहीखेड़ा होते हुए मियांगंज में समापन हुआ।