फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Become a member of the BJP by misleading the toll-free number

टोलफ्री नंबर पर मिस्ड काल कर भाजपा के सदस्य बनें

Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Become a member of the BJP by misleading the toll-free number
कब्बाखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मिस्ड काल देकर सदस्यता दिलाते राज्य मं? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कब्बाखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य ने टोलफ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड काल करके सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि इस नंबर पर सिर्फ मिस्ड काल ही करनी है। इसके लिए पर्चा व पत्रक भी छापा गया है। जिसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवाने के बाद सदस्यता दिलाएंगे। जिले में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने की। जनसंघ के सदस्य रहे राधेश्याम रावत, रज्जन सिंह चौहान, गंगा प्रसाद वर्मा एवं अलखनंदन मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कैबिनेटमंत्री ने कहा कि आज से संगठन पर्व 2019 का शुभारंभ हो रहा है। हमें राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने आह्वान किया कि न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भाजपा को सशक्त करें। राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जो अपना परचम लहराया है उसके पीछे पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत है।
विज्ञापन

सांसद डा. स्वामी साक्षी महाराज, संगठन प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्षा संगीता सिंह सेंगर, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, सफ ीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, चुनाव प्रभारी अजीत प्रताप सिंह व सहप्रभारी अवनीश सिंह ने भी संबोधित किया। आनंद अवस्थी, सदस्यता प्रभारी विपिन मिश्रा, अनुराग अवस्थी, अरुण दीक्षित, किरन सिंह, विजय द्विवेदी, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान में उठा शस्त्र लाइसेंस का मुद्दा
भाजपा के सदस्यता अभियान में संबोधन के दौरान एक जनप्रतिनिधि ने असलहा लाइसेंस का मुद्दा उठाया। प्रभारीमंत्री से वह भाजपा कार्यकर्ताओं के शस्त्र लाइसेंस कराने की पैरवी करने लगे। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। पार्टी के कार्यकर्ता होने के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। उन्होने प्रभारीमंत्री से कहा कि आप कार्यकर्ताओं के शस्त्र लाइसेंस आवेदन कराएं। अधिकारी नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री से शिकायत करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed